युवती तथा महिलाओं के लिये योग मे * हलासन का महत्व. -डॉ.अनिल एन.निकोडे

976

इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं की 10 समस्याओं का हल । महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए योग को अपने रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। योगासन, डाइजेशन, ग्लोइंग स्किन, वेट लॉस और शरीर में लचीलापन बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। कहते हैं कि सबसे बड़ा सुख निरोगी काया होती है। यह बात पूरी तरह सच है। निरोगी रहने में योग आपकी काफी मदद कर सकता है। खासकर, महिलाओं के लिए योग बहुत जरूरी माना जाता है। वेट लॉस से लेकर डाइजेशन सुधारने तक में योग बहुत फायदेमंद होता है। यहां तक कि महिलाओं की फर्टिलिटी सुधारने और पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों से निजात दिलाने में भी योग का अहम रोल है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रही हैं, तो भी आपको योग को रूटीन में शामिल करना चाहिए। यहां हम आपको 1 ऐसे योगासन के बारे में बता रहे हैं, जो महिलाओं की 10 समस्याओं का हल है।

ऐसे करे हलासन…..

सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने पैरों को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं। पैरों को धीरे-धीरे पहले 30 और फिर 90 डिग्री पर ऊपर लेकर जाएं।

अब आपको आराम से पैरों को सिर के पीछे की ओर ले जाना है। अपनी पीठ को भी ऊपर की ओर उठाएं। सांस को धीरे-धीरे छोड़ें। अब अपने पैरों को सिर के पीछे की तरफ टिका दें। सांसों को सामान्य रखें। आप अपनी पीठ को हाथों का सहारा दे सकती हैं। इस स्थिति में कुछ देर रहें। फिर ओरिजनल पोजिशन में आने की कोशिश करें।

हलासन के फायदे…

पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने में यह आसन बहुत असरदार है। इससे वेट लॉस होता है और बेली फैट भी कमफतत होता है। गैस, कब्ज और अपच को दूर करने में भी यह आसन फायदेमंद है। इसे रूटीन में शामिल करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और डाइजेशन भी मजबूत होता है। इससे ब्लड फ्लो चेहरे की तरफ होता है और उससे चेहरे पर निखार आता है। इससे एक्ने और एजिंग के साइन्स दूर करने में भी मदद मिलती है। पीरियड्स, स्ट्रेस और गर्दन के दर्द को भी इस आसन के अभ्यास से दूर किया जा सकता है।

इससे पीठ और पेट की मसल्स भी मजबूत होती हैं। यह पैरों की ऐंठन को कम करता है। इससे फर्टिलिटी में सुधार होता है। यह आसन मेनोपॉज के लक्षणों में भी आराम देता है।