ग्लोबल गडचिरोली न्यूज़
गडचिरोली, 25 जनवरी : आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और लोककला की भव्य झलक प्रस्तुत करने वाला गडचिरोली ट्राइबल महोत्सव तथा राष्ट्रीय स्तर की आदिवासी सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘कोया किंग एंड क्वीन’ का आयोजन गडचिरोली शहर में पहली बार किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक महोत्सव में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की धर्मपत्नी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमृता फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति से पूरे जिले में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
यह भव्य सांस्कृतिक महोत्सव 28 एवं 29 जनवरी 2026 को महाराजा मंगल कार्यालय, धानोरा रोड, गडचिरोली में आयोजित किया जाएगा। आयोजन हीरा सुखा बहुउद्देशीय आदिवासी संस्था एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। दोनों संस्थाओं द्वारा लगातार तीसरे वर्ष इस महत्वपूर्ण उपक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
महोत्सव में महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए आदिवासी कलाकार, प्रतिभागी एवं समाजबंधु भाग लेंगे। आदिवासी जीवनशैली, पारंपरिक लोकनृत्य, लोकगीत, पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक साहित्य एवं रीति-रिवाजों का भव्य दर्शन नागरिकों को देखने को मिलेगा। देशभर की आदिवासी संस्कृति की विविधता को एक मंच पर प्रस्तुत करना इस महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम का विवरण
28 जनवरी 2026 को प्रातः 9:30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। प्रातः 11 बजे अमृता फडणवीस के शुभहस्ते उद्घाटन समारोह संपन्न होगा। इसके पश्चात एकल आदिवासी गीत गायन प्रतियोगिता, ग्रूमिंग प्रतियोगिता तथा समूह आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।
29 जनवरी 2026 को देशभर से आए प्रतिभागियों का आगमन होगा। मान्यवर प्रमुख एवं विशेष अतिथियों की उपस्थिति में दोपहर 2 बजे प्रतियोगिताओं की शुरुआत होगी। सायं 7 बजे पुरस्कार वितरण समारोह तथा रात्रि 10 बजे महोत्सव का भव्य समापन होगा।
आकर्षक पुरस्कार राशि
28 जनवरी 2026
एकल आदिवासी गीत गायन प्रतियोगिता
प्रथम पुरस्कार – ₹10,750
द्वितीय पुरस्कार – ₹7,750
समूह आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता
प्रथम पुरस्कार – ₹30,750
द्वितीय पुरस्कार – ₹25,750
29 जनवरी 2026
आदिवासी सांस्कृतिक साहित्य एवं वेशभूषा प्रतियोगिता
प्रथम पुरस्कार – ₹10,750
द्वितीय पुरस्कार – ₹7,750
इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि पूरा आयोजन पूरी तरह निःशुल्क है। प्रतियोगियों से किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही, भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के रहने और भोजन की संपूर्ण व्यवस्था आयोजकों द्वारा निःशुल्क की गई है।
इसके अतिरिक्त, प्रत्येक प्रतिभागी के साथ आने वाले एक अभिभावक के लिए भी रहने और भोजन की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है।
आदिवासी संस्कृति से संबंधित हस्तकला सामग्री, पारंपरिक वस्तुएँ तथा खाद्य पदार्थों की बिक्री हेतु स्टॉल की व्यवस्था भी पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है। इससे आदिवासी भाई-बहनों को अपनी कला-कौशल के प्रदर्शन के साथ-साथ आर्थिक आय का अवसर भी प्राप्त होगा।
महोत्सव की जानकारी देने हेतु गडचिरोली शहर के इंदिरा गांधी चौक स्थित विश्राम गृह में आयोजित गामा ( ऑल मीडिया असोसिएशनच्या) प्रेस वार्ता में डॉ. प्रणय खुने, डॉ. भारत खटी, सौ.राहुल झोडे मनीषा मडावी, रमेश अधिकारी, स्नेहा मेश्राम, भुषणा खेडेकर, जाहिदा शेख, रानी गोपशेट्टीवार, सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे।
गडचिरोली जिले में पहली बार आदिवासी संस्कृति का ऐसा विशाल जनसागर शहर में उमड़ने जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर के महोत्सव से गडचिरोली की पहचान देशभर में और अधिक सशक्त रूप से स्थापित होगी। आयोजक संस्थाओं ने नागरिकों से इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक पर्व में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी होने का आह्वान किया है।
स्पर्धा में सहभागी नाम नोंदणी संपर्क क्रमांक 9405207739
आदिवासी साहित्य बिक्री के लिए फ्रि स्टॉल उपलब्ध स्टाल बुक करने के लिए नोंदणी क्रमांक
9423598614










